कटिहार: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 15 लोगों ने किया रक्तदान
शनिवार की दोपहर 12 बजे से दैनिक भास्कर समूह और रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एडीएम और सिविल सर्जन के द्वारा फीता काटकर किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने अपना रक्तदान किया। लोगों ने जिलेवासियों से अपील की कि आपका रक्तदान किसी का जान बचा सकता है।