कटिहार: कदवा थाना क्षेत्र से दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी से की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे एक दुष्कर्म की पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। जहां उनके द्वारा आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी का मांग किया गया। पीड़िता ने बताया कि उनके घर के बगल के रहने वाले प्रमोद कुमार राय और राम प्रसाद राय ने उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जहां प्रमोद कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि राम प्रसाद राय अभी फरार है।