कटिहार: शराब मामले में महिला सहित 7 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
शुक्रवार की दोपहर 1 बजे उत्पाद विभाग के द्वारा एक महिला सहित सात लोगों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिन्हें शराब मामले में उत्पाद विभाग में गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी के दौरान देसी शराब बेचते हुए महिला को गिरफ्तार किया गया। जबकि 6 पुरुष को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया।