आगर जिला न्यायालय से गुरुवार शाम 5 बजे राष्ट्र्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष-2026 की प्रथम लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च, शनिवार को किया जाएगा। नेशनल अदालत जिला न्यायालय आगर-मालवा एवं तहसील न्यायालय सुसनेर और नलखेड़ा में आयोजित होगी। जहां प्रकरणों आपसी-सुलह और समझौते के साथ निराकरण किया जाएगा।