पटना ग्रामीण: पंचायत चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, मंत्री दीपक प्रकाश ने दी जानकारी
पंचायत चुनाव को लेकर बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने शनिवार शाम करीब 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू होगा। मौके पर उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा और लोगों का भरोसा बढ़े इसके लिए मल्टी पोस्ट EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।