पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो एलईडी टीवी और 8 एंड्राइड मोबाइल बरामद
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर 2025 को एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 4:57 पर मामले की जानकारी सेंट्रल SP दीक्षा ने देते हुए बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो एलईडी टीवी, 8 एंड्राइड मोबाइल, 1 कीपैड फोन, 1 टैबलेट और एक घड़ी बरामद की गई है।