पटना ग्रामीण: साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया की विशेष पहल
डिजिटल युग में मोबाइल फोन बैंकिंग, यूपीआई और निजी जानकारी का अहम माध्यम बन चुका है। मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में उससे जुड़े खातों से अवैध निकासी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में त्वरित कार्रवाई जरूरी है। पटना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होते ही सिम बंद कराएं, बैंक/यूपीआई फ्रीज कराएं और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर फोन ब्लॉक कराएं।