हनुमानगढ़: जंक्शन में दो युवकों से 52 लाख रुपये का हेरोइन चिट्टा बरामद, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में दो युवकों से 52 लाख की कीमत का हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में हनुमानगढ़ कोर्ट ने दोनो को पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले दोनों युवकों के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से नशे को लेकर गहन पूछताछ जारी है।