मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में व्यापारी के घर पर हमला और मारपीट, कुख्यात अमित मरिंडा गैंग से जुड़े आरोपियों पर केस दर्ज
Meerut, Meerut | Apr 12, 2026 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।