मेरठ: मेरठ में पुलिस ने व्यापारियों की पदयात्रा रोकी, सेंट्रल मार्केट प्रकरण में दिल्ली तक पैदल यात्रा की जिद पर अड़े
Meerut, Meerut | Apr 15, 2026 सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में पैदल न्याय यात्रा की शुरुआत करने पहुंचे हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी धक्कामुक्की भी हुई। भारी पुलिस बल होने के कारण किसी की एक नहीं चली। पुलिस ने सचिन सिरोही व उनके कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।