सतबरवा: बिश्रामपुर के नर्सिंग स्टूडेंट ने खाया जहरीला पदार्थ, सतबरवा के तुबागड़ा में इलाज के क्रम में मौत-mmch में पोस्टमार्टम
पलामू जिले के बिश्रामपुर के रहने वाले नर्सिंग स्टूडेंट 24 वर्षीय कुलवंत कुमार पिता परमेश्वर ठाकुर ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल के बाद सतबरवा के तुबागड़ा नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर 2 बजे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।