पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस के सामने मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान वार्ड नंबर-2 में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मोहल्ला निवासी आशीष गुप्ता ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी संजीव कुमार उर्फ संजय जायसवाल, अनमोल, कार्तिक और विमल जायसवाल बिना किसी बात के उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि आरोपी आए दिन गाली-गलौज और झगड़े पर आमादा रहते। पुलिस के सामने मारपीट वीडियो वायरल।