शनिवार अपराह्न 5:30 बजे प्रखंड कार्यालय सूरजगढ़ा में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर यहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन सूरजगढ़ा द्वारा किया गया था. इसमें सूरजगढ़ा प्रखंड के 21 प्राइवेट स्कूलों के प्रतिभागी शामिल हुए.