लखीमपुर खीरी जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) यानी मेडिकल कॉलेज में आगामी 25 व 26 अप्रैल 2026 को ‘मेडिकलट्रुइज़्म’ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) वाणी गुप्ता ने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य अंग एवं ऊतक दान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।