धमदाहा: धमदाहा थाना परिसर में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सरस्वती पूजा और शबे बारात को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ
सरस्वती पूजा एवं शबे बारात पर्व को लेकर धमदाहा थाना में शुक्रवार को थानाध्यक्ष कुमार सरोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से धमदाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार व अंचलाधिकारी रविन्द्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बैठक को सम्बोधित किया।