नवाबगंज: घर से अचानक लापता हुई 18 साल की बेटी, मां ने कहा- युवक बहला कर ले गया
थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 18 वर्ष की बेटी को बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पीड़ित की मां के मुताबिक उसकी बेटी 4 मई को अचानक घर से लापता हो गई थी काफी तलाश के बाद जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है