ऊंचाहार: ऊँचाहार के एक गाँव में ससुर की बदनीयती का विरोध करने पर महिला की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला का कहना है कि, उसका पति परदेश में रहता है, जिसका फायदा उठाकर आरोप है कि, ससुर उस पर गलत नीयत रखता है और अवैध सम्बंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता है।गुरुवार को प्रताड़ना का विरोध करने पर ससुर व सास ने उसे मारा पीटा, पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की, शुक्रवार को महिला कोतवाली गई थी, जहां हालत बिगड़ने पर उसे भर्ती कराया गया।