एक साल बाद भी बेटे की मौत का जवाब तलाश रहा परिवार… CCTV फुटेज को लेकर पिता के सवाल
24 अगस्त 2025 को अमरकंटक के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं के छात्र कृत वर्मा की मौत हुई थी। घटना के एक साल बाद भी परिवार अपने बेटे की मौत की वजह को लेकर सवाल उठा रहा है।
नोट: यह खबर मुख्य रूप से मृतक छात्र कृत वर्मा के माता-पिता/परिजनों द्वारा दिए गए बयानों और उनके द्वारा उठाए गए सवालों पर आधारित है। इसमें लगाए गए आरोपों और आशंकाओं की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन, पुलिस अथवा किसी संस्था से जुड़े किसी भी व्यक्ति को दोषी या गलत साबित करना नहीं है।
हम केवल उस परिवार की आवाज सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं, जो घटना के एक वर्ष बाद भी अपने बच्चे की मौत को लेकर अपनी वेदना और सवाल व्यक्त कर रहा है।
यदि विद्यालय प्रशासन या संबंधित पुलिस/प्रशासनिक पक्ष इस मामले में अपना आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी करता है, तो उसे भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाएगा।
हमारा उद्देश्य किसी संस्था को बदनाम करना नहीं, बल्कि परिवार द्वारा उठाए जा रहे सवालों को सामने रखना और संबंधित पक्ष का जवाब जनता तक पहुंचाना है।
#Anuppur #Amarkantak #BSP24News #JawaharNavodayaVidyalaya #KritVerma