गिरिडीह: उपायुक्त ने पीरटांड़ प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया
उपायुक्त ने बुधवार को 10 बजे पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, भोजन एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और उन्हें नियमित अध्ययन एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।।