आरा: जमालपुर बाजार के समीप ट्रक के खलासी से लूट के दौरान अपराधियों ने मारी गोली, घायल शख्स का सदर अस्पताल में इलाज जारी
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 कोईलवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ट्रक के खलासी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर गोली मार दी है। दरअसल, ननौर बालू घाट से ट्रक में बालू लादकर मधुबनी जाने के दौरान जमालपुर बाजार से एक किलोमीटर पहले अपराधियों ने खलासी से ₹20,000 नकद व मोबाइल छीनकर उसे गोली मार दी। घायल खलासी का नाम रामदेव पासवान बताया जा रहा है। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है।