आरा: जमालपुर बाजार के समीप ट्रक खलासी से लूटपाट करते हुए बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल, ₹20000 नकदी और मोबाइल छीना
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के समीप लूटपाट करने वाले गिरोह ने एक ट्रक खलासी को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान मधुबनी जिले के सकरी निवासी राम देव पासवान के रूप में हुई है। ट्रक ड्राइवर के द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर ने बताया कि नानौर बालू घाट से वो बालू लेकर मधुबनी जा रहे थे तब ही लूटपाट कर गोली मारी गई है।