आरा: जगदीशपुर में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में भीड़ हुई बेकाबू, तोड़ी गई सैकड़ों कुर्सियां
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 जन विश्वास यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव का कार्यक्रम आज जगदीशपुर के बस पड़ाव मैदान में हुआ, जहां करीब चार घंटे देरी से पहुंचे तेजस्वी यादव। कार्यक्रम में आते ही समर्थक बेकाबू हो गए और स्टेज के समीप बैरियर तोड़ कर पहुंच गए। पुलिस कंट्रोल करती रही लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। वहीं कार्यक्रम में रखी 100 से अधिक कुर्सियों को भीड़ ने तोड़ दिया।