आरा: बलुआ बाजार के समीप अन्यंत्रित कार पेड़ से टकराई,हादसे में कटैया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के भाई की मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 22, 2024 कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक जितेंद्र मिश्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया।