बांका: बेलहर विधायक मनोज यादव ने बांका में प्रेस वार्ता की, कहा- अंग क्षेत्र को मिला नया नेतृत्व
Banka, Banka | Apr 16, 2026 बांका परिसदन में गुरुवार की दोपहर दो बजे बेलहर के विधायक मनोज यादव ने प्रेस वार्ता किया। आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक मनोज यादव ने कहा कि अंग क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि वर्ष 1990 के बाद पहली बार इस क्षेत्र को मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से पूरे अंग क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है।