वाराणसी के मदनपुरा में भीषण आग, 3 मंजिला इमारत धधकी, होटल तक पहुंचीं लपटें, युवक का रेस्क्यू | Varanasi Fire
वाराणसी के मदनपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित झाड़ू, वाइपर और पेंट की दुकान से शुरू हुई आग देखते ही देखते पहली मंजिल की सोने-चांदी की दुकान और दूसरी मंजिल पर संचालित होटल तक पहुंच गई।
🔥 महज 15 मिनट में पूरी इमारत आग की लपटों से घिर गई। धुएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर और गंगा पार से भी दिखाई दिया।
🚒 सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे एक युवक को सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव कार्य जारी रहा।
आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।
📍 स्थान: मदनपुरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
📺 वाराणसी की हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज के लिए जुड़े रहें Live VNS के साथ।
Sadar, Varanasi | Oct 22, 2026