शाहनगर: पुरैना अंधे हत्याकांड का खुलासा, कुल्हाड़ी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने आरोपी छोटे उर्फ उदय सिंह राठौर (53) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को प्रताप सिंह राठौर का शव गांव के पास पानी भरे गड्ढे में मिला था, जिसके सिर पर गहरा घाव था।