हरदोई: भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग बेहाल, पारा 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Hardoi, Hardoi | May 21, 2026 हरदोई में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले चार दिनों से जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप शुरू हो जाता है और दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो जाते है,