कनवास: खेत से आ रही महिला को भटवाड़ा-अमझार सड़क पर ट्रक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में कोटा किया रैफर, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Kanwas, Kota | Mar 24, 2025 भटवाड़ा-अमझार सड़क पर कोटा कि तरफ़ से आ रहे एक ट्रक ने खेत से आ रही महिला कों टक्कर मार दीं। महिला देवंती बाई सोमवार देर शाम करीब 7 बजे खेत से गेहूं काटकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हों गई। जिसको कोटा रेफर किया गया। इसके बाद घटना-स्थल पर लोगों कि भारी भीड़ जमा हों गईं। जिन्होंने ट्रक चालक को पकड़कर जाम लगा दिया।