कनवास: आवां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला विराट पथ संचलन, 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया भाग
Kanwas, Kota | Mar 23, 2025 कनवास के आवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार शाम करीब 4 बजे उपखंड स्तरीय पथ संचलन निकाला। कनवास खंड कार्यवाह सुरेश गोचर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह शताब्दी वर्ष चल रहा है। जिसके निमित्त प्रत्येक उपखंड में पथ संचलन निकाले जाने हैं। इसके चलते आवां में उपखंड स्तरीय विराट पथ संचलन निकाला गया। जिसमें 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।