राजपुर: धनसोई पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | Mar 31, 2026 धनसोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गश्ती के दौरान विभिन्न स्थानों से हंगामा करने की सूचना मिली थी।