👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ जी.आई.सी. मैदान का निरीक्षण-
➡️ आज दिनांक 04.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं जनपद के अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज (जी.आई.सी.) मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीआईपी मूवमेंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
16 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026