धार: प्रधानमंत्री आवास योजना: मध्य प्रदेश के धार जिले को सबसे बड़ा लक्ष्य, बनेंगे 73 हजार से ज़्यादा नए आवास
Dhar, Dhar | Jun 17, 2025 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में धार जिले को सबसे बड़ा लक्ष्य मिला है। जिले को 73 हजार 143 नए आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है। दूसरे स्थान पर बालाघाट को 50 हजार आवास का टारगेट मिला है। पिछले एक दशक में धार जिले में 93 हजार आवास बन चुके हैं। नए वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 73 हजार आवासों में से 70 हजार हितग्राहियों को पहली किश्त जारी कर दी गई है।