धार: बिजली लाइन पर काम करते समय कर्मचारी करंट लगने से झुलसा, खंभे से नीचे गिरा
Dhar, Dhar | Jun 17, 2025 बिजली लाइन पर काम कर रहा था कर्मचारी, करंट लगने से झुलसा और खंभे से नीचे आ गिरा। आपको बता दे कि मंगलवार दोपहर 3:00 के लगभग धार के ग्राम जंबूरखेड़ी से एक गंभीर मामला सामने आया ,11 केवी बिजली लाइन पर काम कर रहे एक आउटसोर्स कर्मचारी धर्मेंद्र जाट करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।