धार: मगजपुरा में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला, 3 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
Dhar, Dhar | Jun 17, 2025 धार के मगजपुरा में किशोरी से छेड़छाड़ करने की घटना हुई है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे धारा 75(2), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।