कामडारा: कामडारा सीएचसी में डॉक्टर अनुपस्थित, एंबुलेंस चालक की मौत के बाद मचा हंगामा
Kamdara, Gumla | May 11, 2026 कामडारा सीएचसी में चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण मानदेय पर कार्यरत 45 वर्षीय एंबुलेंस चालक संदीप प्रधान की मौत हो गई। तेज पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक डॉ. सविता कुमारी अनुपस्थित थीं। जिससे समय पर इलाज नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।