डुमरांव: बीजेपी ने सत्ता को हाइजैक किया, अब सावरकर जैसे लोगों की मानसिकता चलेगी, सभी बहुजन एकजुट हों: पूर्व विधायक
Dumraon, Buxar | Apr 17, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने बिहार सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह 8 बजे कहा कि नीतीश कुमार में सेक्युलर के नाम पर बिहार में अपनी राजनीति की लेकिन अब बीजेपी ने अपनी नीतियां अपनाते हुए इस सरकार को हाइजैक कर लिया है। अब यहां सावरकर, दिन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों की मानसिकता चलेगी।