बरेली: बरेली में पुराने टैक्स बकायेदारों के लिए बल्ले-बल्ले! 15 जनवरी तक ब्याज में 100% तक माफी, अर्थदंड से भी मिलेगी राहत
बरेली में पुराने टैक्स विवादों में फंसे व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026 के तहत बकाया कर पर ब्याज में 50 से 100 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। पात्र व्यापारियों को अर्थदंड में भी पूरी छूट देने का प्रावधान है। योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के मूल बकाये पर पूरा ब्याज माफ करने की व्यवस्था बताई गई है, जबकि बड़े बकायेदारों को भी