गाज़ीपुर: मनिहारी ब्लॉक में शिक्षा परियोजना पर डीएम का सख्त एक्शन, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा
गाजीपुर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने विकास खंड मनिहारी पहुंचकर केजीबीवी मनिहारी के निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय सीमा का बारीकी से जायजा लिया।