पंचदेवरी: पटोहवा के समीप वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से पुलिस ने 153 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,
जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 153 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पटोहवा के समीप वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से शराब की खेप पकड़ी गई। इस दौरान कटेया बाजार वार्ड संख्या-04 निवासी राजकुमार मधेशिया तथा एक महिला को गिरफ्तार किया गया। शरा