सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद फिरोजाबाद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियानों के अन्तर्गत नसीरपुर पुलिस ने दो अभियुक्तगणों को पकड़ा है। शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्तगण कृष्णा पुत्र माताप्रसाद निवासी फतेहपुर कर्खा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद व एक अन्य बालअपचारी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष भेजा है।