टनकुप्पा: बूथ कमेटी बनाने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने टनकुप्पा बाजार में की बैठक, दिए निर्देश।
Tan Kuppa, Gaya | Feb 24, 2024 टनकुप्पा बाजार के सामुदायिक भवन में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर सात सदस्यीय बूथ कमेटी गठन करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष परशुराम प्रसाद ने कहा कि सभी 10पंचायत अध्यक्ष को बूथ कमेटी बनाने को लेकर सख्त आदेश दिया गया है।