बरहेट: बरहेट के पंचायत सचिवालयों में लगे विशेष प्रमाण पत्र शिविर का एसडीओ ने किया निरीक्षण।
सोमवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने बरहेट प्रखंड के विभिन्न पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण कर आय, जाति एवं निवासी प्रमाण पत्र के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष शिविर का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, शिविर की व्यवस्था एवं लाभुकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।