सदर: सिपाही भर्ती परीक्षा 8 से, DM की चेतावनी- नकल कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Sadar, Allahabad | Jun 5, 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होनी है। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस अफसरों की ब्रीफिंग बैठक हुई।