पटना ग्रामीण: राजधानी पटना में लगातार बारिश होने के कारण राजधानी के कई इलाको मे हुए जल- जमाव,घरों मे घुसे पानी
राजधानी पटना में बीते शनिवार की रात की हुई बारिश के कारण राजधानी पटना के कई इलाके हुए जलमग्न. जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दे की श्री कृष्णापुरी,राजीव नगर ,सैदपुर ,राजेंद्र नगर, इंद्रपुरी, खेतान मार्केट, राजधानी मार्केट, बोरिंग रोड, मीठापुर समेत कई इलाकों में हुआ जल जमाव और घरों मे घुसे पानी.