राजपुर प्रखंड में धान अधिप्राप्ति अभियान के तहत सहकारिता विभाग द्वारा धान की खरीद लगातार जारी है। सहकारिता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक प्रखंड क्षेत्र में कुल 5185.400 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इस प्रक्रिया में 448 किसानों ने अपना धान बेचकर योजना का लाभ उठाया है। 2 जनवरी को 16 किसानों से 152.400 एमटी खरीद हुई।