माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जय माता दी यात्रा मंच, सिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार को 55 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था मुरी स्टेशन से गरीब रथ ट्रेन द्वारा कटरा के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने माता का जयघोष करते हुए यात्रा की मंगलकामना की।