तारानगर: पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ तारानगर आएंगे, विशाल तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
14 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे नगरपालिका तारानगर से तहसील कार्यालय तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने बताया कि तारानगर में 14 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ शामिल होंगे। जांगिड़ ने सर्वसमाज के लोगों से भी अधिकाधिक तिरंगा यात्रा में पहुंचने की अपील की है।