तारानगर: तारानगर में माँ जालपा कॉलेज के कमरों के लोकार्पण हेतु BJP नेता राकेश जांगिड़ ने उपमुख्यमंत्री बैरवा से की भेंट
25 अगस्त को मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में भामाशाह ताराचंद जी गोयल के सौजन्य से नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद जी बैरवा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के कर कमलों से होना सुनिश्चित है।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ ने उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से शिष्टाचार भेंट कर लोकार्पण हेतु निमंत्रण दिया।