तारानगर: चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा, वोट चोरी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस भेजना और INDIA सांसदों की आवाज़ दबाना निंदनीय
लोकसभा सांसद राहूल कस्वा ने बताया कि वोट चोरी के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे INDIA गठबंधन के सांसदगणों को दिल्ली पुलिस भेजकर रोकना और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में घोर निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि आज संसद के ठीक सामने ही भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की आत्मा पर हमला किया गया है। ये लड़ाई राजनीतिक नहीं है।