तारानगर: सदगुरु कबीर मानव धर्म चेतन आश्रम के महंत रतनदास महाराज ने विद्यार्थियों के साथ राजू की ढाणी में पौधारोपण किया
राउप्रावि राजू की ढाणी मे प्रार्थना सभा के दौरान सदगुरु कबीर मानव धर्म चेतन आश्रम के महंत रतनदास महाराज विद्यालय पहुंचे। जहां प्रार्थना सभा के बाद महंत रतनदास महाराज ने योग व पर्यावरण की शिक्षा प्रदान की तथा पेड़ो की कटाई नहीं करने,विशेषकर मरुस्थलीय वृक्ष खेजड़ी के पेड़ की कतई भी कटाई नहीं करने की अपील की।उन्होंने योग व पर्यावरण के बारे में बच्चों को बताया।